फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा सरकार ने साल 2019 में नकार दिया था ब्यास प्रबंधन का प्रस्ताव: विधायक सुरेश कुमार

अंकेश डोगरा Updated Fri, 29 Nov 2024 05:14 PM IST

पूर्व भाजपा सरकार में राधास्वामी सत्संग ब्यास की ओर से जमीन के स्वामित्व के हस्तातंरण के मसले को उठाया गया था। इस मांग को उस वक्त भाजपा सरकार ने हिमाचल प्रदेश भू जोत अधिकतम सीमा अधिनियम 1972 की धारा पांच के खंड (झ) का हवाला देकर नकार दिया था। सरकार के निर्देशों पर साल 2019 में जिला प्रशासन ने सरकार की अस्वीकृति के बारे में ब्यास प्रबंधन को सूचित किया था। विधायक भोरंज सुरेश कुमार परिधि गृह हमीरपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित कर यह बाते कही हैं। उन्होंने कहा कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास के जमीन हस्तांतरण का मसला भाजपा सरकार के समय से लंबित हैं। तब जमीन के स्वामित्व को महाराज जगत सिंह रिलीफ सोसायटी के नाम करने का आग्रह किया गया था। अब सितंबर 2024 में ब्यास प्रबंधन की तरफ से सरकार को इस विषय पर पत्र प्राप्त हुआ था। इसके बाद लगातार इस मामले को आगे बढ़ाया जा रहा है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस विषय पर संजीदा है। उन्होंने पहली दिसंबर को इस विषय पर हाई लेवल कमेटी की बैठक भी बुलाई है जिसमें ब्यास प्रबंधन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। ब्यास प्रबंधन की इस मांग को पूरा करने के लिए विधानसभा में अध्यादेश भी लाया जाएगा यह मुख्यमंत्री खुद कह चुके हैं। यह मामला धारा 118 से जुड़ा हुआ है ऐसे में विधानसभा में अध्यादेश लाया जाना जरूरीहै। हमीरपुर जिला में लगातार इस मामले पर हो रहे प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता लोगों को उकसा रहे हैं। आम जनता प्रदर्शन नहीं कर रही है बल्कि भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किए जाने के सवाल पर कहा कि नियमों को ताक रख कर कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। यह प्रदर्शन करने वाले अधिकतर भाजपा के लोग हैं। भाजपा की मंशा इस अस्पताल को बंद करवाने की है और पूर्व भाजपा सरकार में व्यास प्रबंधन की मांग को सिरे से खारिज कर यह साबित कर दिया गया था। लोगों को गुमराह करने का प्रयास भाजपाकी ओर किया जा रहा है लेकिन प्रदेश सरकार इस विषय पर ब्यास प्रबंधन से बातचीत कर मामले को जल्द सुलझा लेगी। इस मौके पर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा व निवर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें