फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मास मेलों को लेकर तैयारियां जोरों पर

विश्व प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मास मेलों की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं बड़सर एसडीएम राजेंद्र गौतम ने मंगलवार को मंदिर में जाकर तैयारियों का जायजा लिया । उन्होंने कहा कि अप्पर बाजार से गुफा तक जाने के लिए अलग रास्ते की व्यवस्था की जा रही है। जहां से श्रद्धालु सुगमता से बाबा के दर्शन कर सकेंगे। इससे अप्पर बाजार की ओर से बकरा स्थल के पास भीड़ जमा नहीं होगी। मंदिर परिसर के पास आगजनी की घटना से निपटने के लिए नई फायर हाइड्रेंट लाइन बिछाई जा रही है, जो बकरा स्थल से लेकर मंदिर परिसर तक जा रही है। आगजनी की घटना से निपटने के लिए सहायक होगी पहाड़ियों से पत्थर गिरने की आशंका को लेकर जालियों की मरम्मत करवा दी गई है। मंदिर परिसर को भगवा रंग से पेंट किया जा रहा है। न्यास अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर में मेलों की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें