बाल विज्ञान सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल छात्रों के लिए खोल दिया गया है। छात्रों को 16 अक्तूबर से पहले विभाग की साइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। बाल विज्ञान सम्मेलन में छात्र इस बार चार गतिविधियों में ही भाग ले सकेंगें। हिम कॉस्टो ने ब्लॉक व जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए डेट और वैन्यू भी तय कर दिए हैं। ऐसे में सभी स्कूलों के इंचार्ज 16 अक्तूबर से पहले छात्रों के नाम पोर्टल पर रजिस्टर करवाना सुनिश्चित करें। प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी की तरफ से हिम कॉस्टो की जो साइट है उसके ऊपर एक ऐप विभाग द्वारा बनाई गई है। सभी स्कूलों को यूजर नाम व यूजर पासवर्ड मुहैया करवाए गए हैं, ताकि ऐप पर जाकर छात्रों के नाम रजिस्टर किए जा सकें। हर स्कूल से तीन कैटागिरि में छात्र भाग ले सकते हैं। सीनियर सेकेंडरी में 11वीं व 12वीं, सीनियर ग्रुप में नौवीं-10वीं, और जूनियर गु्रप में छठी से आठवीं कक्षा के छात्र भाग ले सकते हैं। छात्र साइंस क्विज, इनोवेटिव साइंस मॉडल और मैथेमेटिक्स ओलंप्यिाड़ में ब्लॉक स्तर पर भाग ले सकेंगें। जबकि साइंस स्किट कम्पीटिशन में छात्र सीधे जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगें। जिला में ब्लॉक लेवल का कार्यक्रम 21 और 22 अक्तूबर को एक साथ सभी ब्लॉक में आयोजित होगा। जबकि जिला स्तरीय कार्यक्रम आठ नवंबर को किया जाएगा। इसके अलावा राज्य स्तरीय कार्यक्रम 13 व 14 नंवबर को किया जाएगा।