अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को हमीरपुर स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एसपी से संवाद करते हुए नशे की रोकथाम के साथ पुलिस विभाग में सेवाओं को लेकर योग्यता संबंधित प्रश्न पूछे। इस मौके पर स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य सीमा डोगरा, डीपी राजिंदर शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।