फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: छठे वेतन आयोग के लाभ से वंचित हैं जिला परिषद काडर के पंचायत सचिव

हमीरपुर जिला परिषद कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ जिला हमीरपुर की बैठक शनिवार को हमीरपुर में संपन्न हुई। बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार, महासचिव राहुल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस एवं सचिव हिमाचल कांग्रेस कमेटी राजीव राणा ने शिरकत की। जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि जनवरी 2022 में प्रदेश के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों के कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के लाभ प्रदान किए गए हैं। लेकिन जिला परिषद काडर के अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक आदि को अभी तक छठे वेतन आयोग के लाभ प्राप्त नहीं हुए हैं। कई बार सरकार और विभाग के पास लिखित में अनुरोध किया। उसके बाद छठे वेतन आयोग के लाभ देने बारे दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। उसके बाद नौ जिलों के छ जिला परिषद के कार्यालय में कार्यरत्त कर्मचारियों और 33 विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में कार्यरत्त जिला परिषद काडर के कर्मचारियों को एरियर दे दिया है जबकि शेष जिला परिषद के कार्यालय व विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में कार्यरत्त जिला परिषद के कर्मचारियों को एरियर आज तक नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मांग रखी है कि जिला परिषद काडर के अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ट अभियंता, पंचातय सचिव, तकनीकी सहायक, कनिष्ठ लेखापाल, डाटा एंट्री ओपरेटर, सेवादार एवं चौकीदार आदि 3799 कर्मचारी को छठे वेतन आयोग के लाभ 23 सितंबर 2022 से देने के दिशा-निर्देश दिए जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें