बिजली बोर्ड हमीरपुर के अंतर्गत आती बिजली लाइनों के रखरखाव के लिए अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत जर्जर और खराब बिजली खंभों को बदला जा रहा है। इनके स्थान पर नए खंभे को लगाया जा रहा है। मुख्य बाजार में दो पोल को बदलने का कार्य किया गया। इन पोल में जर्जर तार के कारण लोगों को परेशानी होती थी। फॉल्ट की समस्याएं भी बढ़ जाती थी। इस कारण बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होती थी। बिजली समस्या से भी लोग काफी परेशान होते थे। लोग भी बिजली बोर्ड से काफी समय से जर्जर बिजली पोल को बदलने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर बोर्ड ने कार्य शुरू कर दिया है। बिजली बोर्ड हमीरपुर के एसडीओ सौरभ ने बताया कि जहां-जहां जरूरत होती है, वहां-वहां पर बिजली पोल को बदला जाता है। मुख्य बाजार में यह दो पोल खराब हो चुके थे। अब इनके स्थान पर नए पोल लगाए जा रहे हैं। इससे बार-बार बिजली कटों से भी निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि जर्जर पोल को चिहिन्त किया जा रहा है। बरसात से पहले कार्य को संपन्न कर लिया जाएगा।