भारत निर्वाचन आयोग का स्थापना दिवस 25 जनवरी को हमीरपुर में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया गया। इस वर्ष जिला स्तरीय समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में मनाया गया जिसमें एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह , तहसीलदार सुभाष सिंह के अलावा तहसीलदार चुनाव अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूली छात्रों ने जहां मतदाता दिवस पर नुक्कड नाटक प्र्रस्तुत किए तो सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके भी मतदान करने का संदेश दिया। जिला स्तरीय समारोह में हमीरपुर शहर एवं इसके आसपास के कुल 15 मतदान केंद्रों के बीएलओ, आम मतदाता तथा शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भाग लिया। कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने कहा कि जिला स्तरीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। उन्होंने बताया कि मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को लोकतंत्र के तहत निष्पक्ष होकर मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।