फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार ‘साइबर गुलामी’ मामले में अब हिमाचल के भोरंज थाने में केस दर्ज

चर्चित म्यांमार ‘साइबर गुलामी’ मामले में अब हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भोरंज थाना क्षेत्र के तहत विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, अवैध रूप से म्यांमार भेजने और जबरन साइबर गतिविधियों में शामिल करने के आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर भोरंज निवासी एक युवक की शिकायत पर दर्ज की गई है। इससे पहले प्रदेश के तीन अन्य जिलों में भी इसी तरह के मामलों में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। शिकायत के अनुसार हमीरपुर जिले के युवक को चंडीगढ़ स्थित एक एजेंट के माध्यम से थाईलैंड भेजा गया था, लेकिन वहां से अवैध तरीके से म्यांमार पहुंचा दिया गया। म्यांमार में इन्हें साइबर गुलामी के दलदल में झोंकते हुए जबरन ऑनलाइन धोखाधड़ी और अन्य साइबर गतिविधियों में शामिल किया गया। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 143(2), 137(2), 111(2), 318(2), 61(2), 62 तथा इमीग्रेशन एक्ट 1983 की धारा 24 के तहत अभियोग दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें