फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : होम डेकोरेशन प्रतियोगिता में मुस्कान स्वयं सहायता समूह प्रथम

खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर हमीरपुर के सभागार में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सिंगल यूज प्लास्टिक के बेस्ट मेटीरियल से होम डेकोरेशन थीम पर आयोजित हुआ। जिसमें हमीरपुर खंड से छह स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक के बेस्ट मेटीरियल से होम डेकोरेशन के बहुत सुंदर उत्पाद प्रदर्शित किए। कार्यक्रम में एडीएम राहुल चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने महिलाओं को अधिक से अधिक उत्पाद बनाने और उत्पाद बनाकर अपनी आजीविका कमाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उत्पादों की सिंगल यूज प्लास्टिक के बेस्ट मेटीरियल से होम डेकोरेशन की प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में मुस्कान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह की महिलाओं ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक से बहुत सुंदर होम डेकोरेशन के उत्पाद बनाकर अपनी आजीविका कमा रही है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी हिमांशी शर्मा, मनोरमा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें