पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर शुक्रवार को शाम के वक्त हमीरपुर बाजार में अचानक पहुंचे। इस दौरान बाजार में लोहड़ी गा रहे बच्चों को उन्होंने अपनी ओर से तोहफे भी दिए। यह दौरा किसी औपचारिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। अनुराग ठाकुर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अपने कार्यालय में जनसमस्याओं का समाधान कर रहे थे। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने वाहन का इस्तेमाल करने के बजाय हमीरपुर के अपर बाजार से पैदल गुजरने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने रास्ते में स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से आत्मीयता से मुलाकात की। जनता ने भी उन्हें अपने बीच पाकर गर्मजोशी से अभिवादन किया।