फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अध्यक्ष नीलम धीमान की अध्यक्षता में हुई नगर परिषद सुजानपुर की मासिक बैठक

नगर परिषद सुजानपुर की मासिक बैठक गुरुवार को अध्यक्ष नीलम धीमान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था और बरसात के दौरान संभावित समस्याओं से निपटने की तैयारियों पर चर्चा हुई, लेकिन लंबे समय से लंबित कई महत्वपूर्ण विकास एवं चुनावी मुद्दों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका। बैठक में चुनावों के दौरान किए गए विकास के दावों और चुनावी मुद्दों का कोई खास शोर नहीं दिखा। नतीजतन कोई बड़ा निर्णय बैठक में नहीं लिया जा सका। हालांकि शहरवासियों को पहली बैठक में मुख्यतौर पर लंबे समय से लंबित कार्यों को शुरू करवाने और आगामी कार्यों को गति प्रदान करने के लिए निर्णयों की उम्मीद थी लेकिन बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। इसके अतिरिक्त बैठक में मुख्य रूप से शहर में निजी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।सदस्यों ने कहा कि निजी वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल होने के बावजूद उन्हें उपयोग में लाने संबंधी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा, उपाध्यक्ष विनय कुमार, पार्षद प्रमिला देवी, मनीष गुप्ता, वीना धीमान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें