फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीसी कार्यालय परिसर में मॉकड्रिल आयोजित, आपात स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों का किया अभ्यास

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जागरूकता कार्यक्रम समर्थ-2024 के तहत उपायुक्त के कार्यालय परिसर में मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल में पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य, जल शक्ति विभाग और अन्य विभागों के त्वरित प्रतिक्रिया दलों ने भवन के अंदर फंसे घायलों को रेस्क्यू कर राहत शिविर में पहुंचाया तथा उपमंडल स्तर पर निर्धारित आपदा प्रबंधन योजना के अनुसार अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वहीं होमगार्ड अशोक रांगड़ा ने कहा कि किसी भी तरह की आपदा के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों को सुनियोजित एवं प्रभावी तरीके से अंजाम देने तथा इनके लिए हर समय तैयार रहने के लिए मॉक ड्रिल बहुत जरूरी होती है। इनसे हमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सभी संसाधनों के उचित उपयोग और इन्हें समय-समय पर अपग्रेड करने में भी मदद मिलती है। उन्होंने मॉक ड्रिल के दौरान आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें