फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम जिला हमीरपुर की बैठक विश्राम गृह अणु में संपन्न

बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम जिला हमीरपुर की बैठक विश्राम गृह अणु में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकारिणी ने बिजली बोर्ड के पेंशनर के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार की कड़ी भर्त्सना की। बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि बिजली बोर्ड प्रबंधन खराब आर्थिक स्थिति का बहाना बनाकर पेंशनर के वित्तीय लाभों को जारी करने में आनाकानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड में 01-01-2016 के बाद सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को संशोधित वेतनमानों की बकाया राशि की 50-50 हजार की पहली किस्त व 20 प्रतिशत संशोधित ग्रेच्यूटी का भुगतान नहीं हो पाया है। पिछले दो सालों से सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों को लीव-इन-केशमैंट की अदायगी के लिए लंबा इंतजार करने पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिजली बोर्ड का 583 करोड़ रुपया उपभोक्ताओं के पास फंसा है, जिसमें 238 करोड़ अकेले आईपीएच विभाग का है। बड़े उद्योगों का लगभग 164 करोड़ और सरकारी दफ्तरों का 27 करोड़ रुपया फंसा है। उन्होंने मांग रखी है कि पेंशनरों के वित्तीय लाभों शीघ्र जारी किया जाए। अन्यथा पेंशनरों को बोर्ड मुख्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। पिछले कल बजट में कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए की किस्त की घोषणा की गई है जिसे लेकर कर्मचारियों व पेंशनर्स में संशय बरकरार है कि यह कौन सी किस्त की घोषणा की गई है। इस मौके पर फोरम के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देशराज शर्मा, महा सचिव विजय शर्मा, संगठन सचिव ओम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें