जैन समाज सुजानपुर दकी ओर से महावीर भगवान का जन्म कल्याणक दिवस महावीर जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। स्थानीय जैन स्थानक में महावीर जयंती को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। इससे पहले वीरवार को सुबह 4:00 बजे प्रभात फेरी निकाली गई जैन समाज के लोगों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी प्रभात फेरी में भाग लेकर प्रभु गुणगान किया। सुजानपुर शहर मुख्य बस स्टैंड अन्य चौक चौराहों से होते हुए तमाम लोगों ने भजन करके अपने भगवान को याद किया। वहीं इसके बाद जैन स्थानक सुजानपुर में विशेष पूजा अर्चना की गई हलवा प्रसाद का भोग लगाकर लोगों को प्रसाद बांटा गया।