फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केसीसी बैंक चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने आशीष शर्मा के बयान पर किया पलटवार

विधायक आशीष शर्मा के घर में जाकर सीएम ने नाश्ता भी किया और शिलान्यास पट्टिकाओं में आजाद विधायक का नाम के साथ फोटो भी लगाया। ऐसे में सीएम से मुलाकात से न होने का बयान समझ से परे है। केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही है। उन्होंने विधायक आशीष शर्मा के सीएम से छह माह तक मिलने के लिए समय नहीं देने के आरोपों पर यह पलटवार किया है। पठानिया ने कहा कि सीएम पुराने परिचितों के नहीं बल्कि आजाद विधायक के घर नाश्ता करने गए और उनको मान-सम्मान भी दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की सौगात दी। करोड़ों के विकास कार्य चल रहे हैं। इन विकास कार्यों की शिलान्यास पट्टिकाओं पर बाकायदा आजाद विधायक आशीष शर्मा का नाम के साथ फोटो भी लगा है। ऐसे में अगर सीएम से वह मिल नहीं पा रहे थे तो उन्हें अपने कार्यों पर मंथन करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें