फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कराड़ा की भानवी ठाकुर ने हिंदी ओलंपियाड में झटका प्रथम स्थान

अंकेश डोगरा Updated Tue, 30 Apr 2024 04:27 PM IST

साई यूनिवर्सल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलंझडी देवी स्थित खरोह की चौथी कक्षा की छात्रा भानवी ठाकुर ने अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड नई दिल्ली की ओर से प्रमाण पत्र और सिल्वर जोन फाउंडेशन की ओर से मेडल देखकर सम्मानित किया गया है। भानवी ठाकुर ने इसका श्रेय अपने स्कूल प्रिंसिपल सुनीता ठाकुर और कक्षा के अध्यापकों को दिया है। भानवी ठाकुर ने पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में होनहार है। भानवी ठाकुर का जन्म जिला हमीरपुर के गांव कराड़ा में माता सोनिया ठाकुर और पिता जसवीर ठाकुर के यहां हुआ है।भानवी ठाकुर की माता गृहणी है और पिता जर्नलिस्ट है।भानवी ठाकुर का एक छोटा भाई पंशुल ठाकुर दूसरी कक्षा और बड़ी बहन हर्मिता ठाकुर सातवीं कक्षा में पढ़ती है। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने भानवी ठाकुर को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें