फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर में अंतर महाविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Krishan Singh Updated Sat, 25 Oct 2025 06:16 PM IST

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में शनिवार को अंतर महाविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत कर छह दिवसीय प्रतियोगिता की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में बड़सर,नादौन,हमीरपुर,भोटा,बिलासपुर सहित कुल 11 टीमों में 170 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 30 अक्तूबर को होगा। प्रतियोगिता में पहला मैच राजकीय महाविद्यालय नादौन और राजकीय महाविद्यालय बड़सर के बीच हुआ। जिसमें राजकीय महाविद्यालय नादौन की टीम विजेता रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें