विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना प्रदेश सरकार की भूमिका संदेह में है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले में शुरू की जा रही इस परियोजना को केंद्र ने 90:10 के अनुपात में स्वीकृति दी थी और डबल एडवेंचर तकनीक के तहत इसका कार्य प्रस्तावित था। लेकिन प्रदेश सरकार ने टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी करते हुए इसे सिंगल एडवेंचर पर करवा दिया, जिससे करोड़ों रुपये की हेराफेरी की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला सरकार के चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों की अनदेखी कर किया गया है।इस मुद्दे को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विधानसभा में उठा चुके हैं, लेकिन सरकार अब तक मौन है। केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए 294 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी है, लेकिन राज्य सरकार लगातार झूठा प्रचार कर रही है कि उन्हें केंद्र से कोई सहायता नहीं मिल रही।