फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस मैड़ में खराब

हमीरपुर से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस सोमवार को मैड़ के पास खराब हो गई। जिस कारण बस में जा रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में घुमारवीं से बुलाकर यात्रियों को शिमला भेजा गया। यह बस सुबह छह बजे बस अड्डा हमीरपुर से शिमला के लिए रवाना होती है, लेकिन मैड़ के पास इस बस का मेन लिफ्ट टूट गया। एचआरटीसी की बसों की लंबे रूट पर जाने से पहले चेकिंग की जाती है, ताकि यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, लेकिन अक्सर यह बसें जगह जगह पर खराब हो जाती हैं। जिस कारण यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बस में जा रहे यात्रियों सुमित, नवीन, युद्धवीर, कमलां देवी, ज्योति आदि ने कहा कि बस खराब होने से परेशानी हुई। हालांकि बाद में घुमारवीं से बस बुलवारकर गंतव्य तक गए, लेकिन आगे जो बसें लेनी होती हैं वह छूट जाती हैं। इसलिए निगम को चाहिए कि लंबे गंतव्य तक जाने के लिए उन्हीं बसों को भेंजे जो ठीक हों। वहीं, इस बारे में निगम के उपमंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने कहा कि बस खराब हुई थी, लेकिन घुमारवीं से बस मंगवाकर यात्रियों को भेज दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें