हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव कुमार ने शनिवार को आयोग के हमीरपुर स्थित कार्यालय में कार्यभार संभाला। शिमला में बीते दिनों अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की थी। वह शनिवार को हमीरपुर स्थित कार्यालय में पहली बार पहुंचे। दो माह पूर्व ही उनकी नियुक्ति को लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी थी, लेकिन अस्वस्थ होने की वजह से कार्यभार नहीं संभाल पा रहे थे। अब सेहत में सुधार होने के बाद वह आयोग का कामकाज संभाला। आयोग के सचिव विक्रम महाजन ने कहा कि सदस्य सुखदेव सिंह को अध्यक्ष राजीव कुमार ने शनिवार को शपथ दिलाई।