फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमाचल तकनीकी विवि की तीन दिवसीय अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Krishan Singh Updated Mon, 19 Feb 2024 06:54 PM IST

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन टेबल टेनिस, शतरंज, लूडो, कैरम बोर्ड और कबड्डी के मुकाबले खेले गए। टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग के एकल में एमबीए विभाग के अंशुल विजेता, बीटेक के मानस उपविजेता और बीटेक के ही प्रियांशु तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग के एकल में एमएससी पर्यावरण विज्ञान विभाग की मेघा प्रथम, एमबीए की अंजना द्वितीय और एमबीए पर्यटन विभाग की पल्लवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कैरम बोर्ड के पुरुष वर्ग के एकल में एमबीए पर्यटन विभाग का रोहित ने पहला, एमसीए के राहुल ने दूसरा और बीएचएमसीटी के सौरव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, कैरम बोर्ड के युगल में बीएचएमसीटी के सौरव व एमबीए के रजत की टीम ने पहला, एमबीए पर्यटन विभाग के अभिलाष व रोहित की टीम ने दूसरा और एमबीए पर्यटन के विकास व पीयूष की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं, कबड्डी का फाइनल मुकाबला एमबीए व एमबीए पर्यटन विभाग की टीम के मध्य खेला गया। इसमें एमबीए ने एमबीए पर्यटन विभाग की टीम को 47-33 अंकों से हराया। कबड्डी स्पर्धा में एमसीए विभाग की टीम तीसरे स्थान पर रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें