आयुष्मान आरोग्य मंदिर बलयूट में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। शिविर में पहुंचे मरीजों के एक्सरे लिए गए। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस शिविर में अब तक तीस लोगों के एक्सरे कर लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित किए गए शिविर में टीबी संभावित मरीजों की पहचान की जा रही है। यह शिविर 31 मई तक जारी रहेंगे। 100 दिन के टीबी अभियान के तहत अब तक स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के तहत काफी शिविर आयोजित किए गए हैं।