फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: देखरेख के अभाव में टूटने लगे बोर्ड पर लगाए शब्द

अंकेश डोगरा Updated Wed, 26 Nov 2025 03:21 PM IST

नगर निगम हमीरपुर के तहत उचित देखरेख के अभाव में शहर की सुंदरता के लिए उठाए गए कदम अब बौने साबित हो रहे हैं। उचित देखरेख न होने के कारण पहचान के लिए बनाए गए सुंदर शब्द अपना अस्तित्व खोते जा रहे हैं। नगर निगम हमीरपुर के तहत डांग क्वाली के समीप गांधी चौक, न्यायालय, उपायुक्त परिसर आदि को दर्शाने के लिए लगाया गया बोर्ड टूटना शुरू हो गया है। आलम यह है कि यहां पर गांधी शब्द का एक अक्षर टूटने की कगार पर पहुंच गया है। लाेगों राजकुमार, पवन कुमार, सविता देवी, राजन कुमार, संजय शर्मा आदि का कहना है कि शहर की सुंदरता के लिए जगह जगह अलग अलग बोर्ड पर हाई तकनीक से शब्द लिखे गए हैं, लेकिन इन शब्दों की देखरेख न होने के कारण यह टूटना शुरू हो गए हैं। अगर इनकी समय पर मरम्मत नहीं की गई तो यह अपना अस्तित्व खो देंगे। शब्द टूट कर लटके हुए हैं जिससे यह भद्दे नजर आ रहे हैं। लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों ने आग्रह किया कि वह इन टूटे हुए शब्दों को दुरस्त करवाए ताकि शहर की सुंदरता पर दाग न लगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें