फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: तीन जिलों के 115 पूर्व सैनिकों की हुई स्क्रीनिंग

अंकेश डोगरा Updated Wed, 26 Nov 2025 03:17 PM IST

हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर में बुधवार को पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी की गई। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य व अन्य संस्थानों में जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर के पद के लिए इन पूर्व सैनिकों का चयन पैनल के आधार पर किया जाएगा। इन पूर्व सैनिकों का चयन वरिष्ठता सूची के आधार पर किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के तहत मंगलवार को ऊना तथा हमीरपुर के सैनिकों के लिए स्क्रीनिंग की गई। मंगलवार को स्क्रीनिंग के लिए 115 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। अब तक 1131 पूर्व सैनिकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर पीएस अत्री ने बताया कि पूर्व सैनिकों की स्क्रीनिंग हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर कार्यालय में आयोजित की जा रही है। अब तक 1131 पूर्व सैनिकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी। बुधवार को जे सी ओ के पद के लिए स्क्रीनिंग रखी गई थी। बुधवार को करीब 115 पूर्व सैनिकों ने स्क्रीनिंग में भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें