फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सलौणी में महिलाएं सीख रही हैं चीड़ की पत्तियों से नए वस्तुएं बनाने का हुनर

पुराने समय में चार दीवारी में बंद चूल्हे चौके तक सीमित महिलाएं अब घर की दहलीज के बाहर कदम रखकर अपना भविष्य स्वयं चुन रही हैं। महिलाएं न केवल कार्यालयों में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं बल्कि स्वरोजगार के क्षेत्र में अग्रणी हैं। सलौणी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में महिलाएं चीड़ की पत्तियों से अपने भविष्य की आत्मनिर्भरता को बुन रही हैं। डीसी हैंडीक्राफ्ट केंद्रीय सरकार दिल्ली की ओर से आयोजित करवाए जा रहे 50 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 30 महिलाएं चीड़ की पत्तियों से विभिन्न प्रयोग की वस्तुओं का निर्माण करने का हुनर सीख रही हैं। इसमें महिलाएं रोटी बॉक्स, फ्लावर पॉट, टैंपल टोकरी, फ्रूट बकेट, टी कॉस्टर और अन्य विभिन्न प्रकार के डिजाइन सीख रही हैं। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य प्रशिक्षिका मास्टर क्राफ्ट पर्सन कविता महिलाओं को चीड़ की पत्तियों से विभिन्न डिजाइन के उत्पाद बनाने का गुर सीखा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें