महिला उद्यमियों को बैंकों के माध्यम से वित्त पोषण और उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग की प्रक्रियाओं से अवगत करवाने के लिए जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) ने शुक्रवार को यहां डीआरडीए के हॉल में उद्योग विभाग के रैंप प्रोजेक्ट के तहत फंडिंग एंड नेटवर्किंग मीट आयोजित की। डीआईसी के महाप्रबंधक ठाकुर भगत नेगी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में महिला उद्यमियों को फंडिंग एंड नेटवर्किंग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।