फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पुलिया के अवरुद्ध होने से सड़क पर आया पानी

गांव डिडवीं के साथ राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 पर बनी पुली पानी के साथ आई गंदगी से बंद हो गई। इससे बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क मार्ग पर बहने लगा और निजी रेस्टोरेंट में पानी घुस गया। सड़क की हालत खराब हो गई। वाहन चालकों को भी आने जाने में दिक्कतें पेश आई। सुबह से बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। एनएचएआई ने कुछ दिन पहले ही इस पुली की सफाई की थी। गंदगी से फिर से पुली बंद हो गई है। रेस्टोरेंट के मालिक कश्मीर सिंह ने ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के प्रधान के पास शिकायत दी। प्रधान कुलबीर सिंह ने मौका पर आकर निरीक्षण किया। वहीं स्थानीय लोगों में एस भारद्वाज, संजीव कुमार, सुदर्शन शर्मा, राजकुमार शर्मा, मदन लाल, चैन सिंह पटियाल, संजीव चंदेल, राजकुमार शर्मा आदि ने विभाग से अवरुद्ध हुई पुलिया को शीघ्र खोलने का आग्रह किया है। एनएचएआई के साइट इंजीनियर ध्रुव शर्मा ने बताया कि अवरुद्ध पड़ी पुलिया को शीघ्र खोला जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें