फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: वॉलीबॉल स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना ने हमीरपुर खेलो इंडिया को हराया

स्वर्गीय ठाकुर ज्ञान चंद स्मारक 12वीं दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को मतलाना में हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ वॉलीबॉल एसोसिएशन हमीरपुर के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भनवाल बतौर मुख्यातिथि जबकि अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रविकांत ने विशेष रूप से उपस्थित हुए। प्रतियोगिता की अध्यक्षता क्लब के प्रधान एडवोकेट संजीव कुमार जबकि शुभारंभ ओंकार चंद परमार ने किया। प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना, हमीरपुर खेलो इंडिया, संधोल, बरठीं, नागचला, बधानी और मंडी की टीमों ने भाग लिया। पहले मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना ने हमीरपुर खेलो इंडिया को हराकर जीत दर्ज की। रविवार को अन्य राज्यों की टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बीडीसी सदस्य अनीता, मनोज भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें