राजकीय उच्च पाठशाला चकमोह के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्र स्तरीय योग ओलंपियाड में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। बुधवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों व कोच सुनील को हार व स्मृति चिन्ह देकर भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय योग ओलपियाड प्रतियोगिता कन्याकुमारी में 18 जून तक आयोजित की गई है। जिसमें पूरे देश भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चकमोह के यशवीर व राजवीर पटियाल ने अंडर-14 वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। दोनों बच्चों ने जिला का नाम रोशन किया है। वहीं विजेता खिलाड़ियों राजवीर व यशवीर पटियाल ने कहा कि कन्याकुमारी में राष्ट्रीय योग ओलपियाड में प्रतियोगिता में छह आसानों में बेहतर प्रदर्शन करने पर उन्हें कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं। आगामी समय में इससे ज्यादा तैयारी की जाएगी ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लें सके। वहीं कोच सुनील कुमार ने कहा कि कन्याकुमारी में राष्ट्रीय योग ओलपियांड के लिए जाने का मौका मिला। हिमाचल से केवल चार बच्चों ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगता में हिस्सा लिया। जिसमें से दो ने कांस्य पदक प्राप्त किए हैं।