फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Traffic Action: चेतावनी के बाद भी वाहन नहीं हटाने वालों पर कार्रवाई, 10 से अधिक चालान काटे

हमीरपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने शुक्रवार को गांधी चौक और दयानंद चौक क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों को हटाया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू करने से पहले वाहन चालकों से अपने वाहन हटाने की अपील की। कई लोगों ने चेतावनी के बाद वाहन हटा लिए, लेकिन कुछ वाहन चालक निर्देशों की अनदेखी करते रहे। इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10 से अधिक चालान काटे। अभियान के दौरान दयानंद चौक से गांधी चौक तक सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया गया। पुलिस ने विशेष रूप से उन स्थानों पर कार्रवाई की, जहां अवैध पार्किंग के कारण यातायात बाधित हो रहा था और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यातायात पुलिस प्रभारी संजय राणा ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और सड़क पर वाहन खड़े कर यातायात प्रभावित न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें