फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: जीएसटी विभाग और व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा, नए नियमों की दी जानकारी

जिला व्यापार मंडल और जीएसटी विभाग के साथ त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमित ने की। बैठक में जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर कुलदीप और उनकी टीम ने भाग लिया। बैठक में व्यापारियों को जीएसटी से जुड़े नए नियमों और विभागीय प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। असिस्टेंट कमिश्नर कुलदीप ने व्यापारियों को बताया कि जीएसटी नियमों में समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं, इसलिए सभी व्यापारियों को इनकी जानकारी रखना जरूरी है। उन्होंने जीएसटी रिटर्न फाइलिंग, ई-वे बिल, इनपुट टैक्स क्रेडिट और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही व्यापारियों द्वारा पूछे गए सवालों के सरल तरीके से जवाब भी दिए। बैठक के दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों ने व्यापारियों के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं और परेशानियों को विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा। व्यापारियों ने जीएसटी प्रक्रिया को और सरल बनाने तथा कुछ तकनीकी समस्याओं के समाधान की मांग भी की। विभाग के अधिकारियों ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उचित समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की। उनका कहना था कि विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल से कर संबंधी कार्यों को और अधिक सरल तथा पारदर्शी बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें