फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: टिक्कर धरली सड़क का भूमि पूजन कर किया शुभारंभ

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने बुधवार को बगेहड़ा पंचायत में टिक्कर धरली सड़क का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का कार्य 35 से 40 वर्षों तक रुका हुआ था। इसमें तीन से चार गांवों के लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की मांग को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। आगामी समय में पंचायत में अन्य विकासात्मक कार्य करवाए जाएंगे। पंचायत की नगाड़ी बस्ती को भी सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजिंद्र वर्मा, बगेहड़ा वार्ड के प्रभारी प्यार चंद, प्रधान रजनी बाला, उप प्रधान ओमी सड़याल सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें