फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर जिले में दस हजार फलदार पौधों की उद्यान विभाग के पास किसानों की पहुंची डिमांड

उद्यान विभाग हमीरपुर के पास फलदार पौधों की डिमांड काफी बढ़ गई है। बागवानों द्वारा उद्यान विभाग के पास सेब, आड़ू, नाशपाती, पलम और किबी इत्यादि फलों की डिमांड बढ़ गई है। जिसे पूरा करने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। विभाग द्वारा बारिश होते ही बागवानों को फलिय पौधे उद्यान विभाग के विक्रय केंद्रों में उपलब्ध होंगे। वहीं हमीरपुर उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि उद्यान विभाग के पास बागवानों की फलिय पौधों की दस हजार के करीब डिमांड पहुंची है। बागवानों को फलिया पौधे उपलब्ध करवाएं जाएं। इसके लिए विभाग ने पहले ही हमीरपुर जिला की चार नर्सरियों में फलिया पौधों की पनीरी तैयार करवाई है। उन्होंने बताया कि अगर इससे अधिक फलिय पौधों की डिमांड होगी, तो उसे पूरा करने के लिए अन्य जिलों की नर्सरींयों से भी पौधों की सप्लाई उपलब्ध करवाई जाएगी। राजेश्वर परमार ने बताया कि बारिश होते ही बागवानों को फलिय पौधे उद्यान विभाग के विक्रय केंद्रों में उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। वहीं उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बागवानों से अपील करते हुए कहा कि सर्दी के मौसम में खासकर आम और मुसम्मी के पौधों को कोहरे की बजह से काफी नुकसान पहुंचता है, कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि पौधे पूरी तरह सूख जाते हैं। ऐसे में पौधों को कोहरे से बचाने के लिए बागवान हर एक दो दिन बाद सिंचाई करते रहे। जिससे पौधों में नमी रहेगी और कोहरे की मार से पौधों को बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसान और बागवान पौधों पर तौलिए लगा भी कोहरे के प्रभाव से फलिय पौधों को बचा सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें