फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: महाराजा संसार चंद पब्लिक स्कूल सुजानपुर में मनाया वार्षिक समारोह

अंकेश डोगरा Updated Sun, 25 Jan 2026 05:59 PM IST

महाराजा संसार चंद पब्लिक स्कूल सुजानपुर में रविवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सुजानपुर महाविद्यालय के हिंदी प्रवक्ता प्रकाश ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से एक बढ़कर प्रस्तुति देकर सब का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि प्रकाश ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीतों में मां तुझे सलाम आदि पर प्रस्तुति दी। वहीं विद्यार्थियों ने किस तरह से युवक नशे की चपेट में आकर अपने जीवन को बर्बाद कर रहे हैं तथा समाज के कुछ लालची लोग इस नशे की दलदल में अपना व्यापार कर रहे हैं नशे के दुष्परिणाम तथा इससे दूर रहने को लेकर भी जागरूक किया। प्रवक्ता प्रकाश ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों को खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेना चाहिए। जहां पढ़ाई से हमें शिक्षा मिलती है वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेलकूद के आयोजन से मानसिक व शारीरिक विकास होता है तथा मंच पर आकर हौसला बढ़ता है। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर स्कूल के निदेशक नसीमराजा तथा प्रधानाचार्य रीना शर्मा व स्टाफ ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। स्कूल की प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। कार्यक्रम में शिक्षा, खेलों तथा अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें