फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: छात्र वर्ग में हमीरपुर छात्रा वर्ग में बिलासपुर की टीम बनी ओवरऑल विजेता

अंकेश डोगरा Updated Mon, 03 Nov 2025 03:58 PM IST

66वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। समापन समारोह आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर आयोजित हुआ। जिसमें एसपी भगत सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए खेलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। समारोह में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एडीपीओ राजेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता का ब्यौरा प्रस्तुत किया। छात्र वर्ग में ओवरआल विजेता हमीरपुर जबकि छात्रा वर्ग में बिलासपुर की खिलाड़ियों ने बाजी मारी। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य पूनम चौहान, मुस्ताक मोहम्मद, प्रवीण पठानिया, कमलेश सहित अन्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें