फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: तेन सिंह बोले- राजनीतिक दबाव में मजबूर अधिकारियों और उनके आकाओं का होगा घेराव

अंकेश डोगरा Updated Sun, 14 Dec 2025 05:21 PM IST

भाजपा शहरी मंडल हमीरपुर के महामंत्री तेन सिंह ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विधायक आशीष शर्मा पर झूठे केस बनाए जा रहे हैं। राजनीतिक दबाव में मजबूर हो चुकी हमीरपुर पुलिस विधायक आशीष शर्मा और उनके परिवार पर झूठे केस बनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले समय में भी पुलिस का यह रवैया रहता है तो सड़कों पर उतर कर इन अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। यह अधिकारी अपने सामाजिक कर्तव्यों में भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि अपनी गारंटियों को पूरा करने की बजाय व्यक्तिगत प्रतिशोध के साथ कार्य कर रही है। यदि पुलिस का यही रवैया रहा तो इन अधिकारियों और इनके आकाओं का घेराव हमीरपुर में होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गारंटियों के नाम पर प्रदेश की जनता से छल किया है। इस छल का यह जनता ने उपचुनावों में जबाव दिया है और आने वाले समय में भी जनता राजनीतिक प्रतिशोध से की जा रही है कार्रवाई का जबाव जरूर देगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से विधायक आशीष शर्मा और उनके परिवार को तंग करने का यह कार्य किया जा रहा है जोकि कांग्रेस के गिरते हुए राजनीतिक स्तर पर परिचायक है। कांग्रेस सरकार विधायक आशीष शर्मा की लोकप्रियता से घबरा गई है। कांग्रेस के बयानवीर नेता गारंटियों पर जबाव दें कि आखिर कौन सी गारंटी पूरी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें