स्वास्थ्य विभाग की ओर से फारसी में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 126 लोगों के छाती के एक्सरे किए गए। इसमें तीन लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। खंड चिकित्सा अधिकारी गलोड़ अरविंद कौंडल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से शिविर आयोजित कर रहा है। अधिक से अधिक संख्या में लोग इन शिविरों में भाग लें।