स्थानीय व्यापार मंडल के चुनावों में व्यापार मंडल ने एक बार फिर सन्नी शर्मा पर विश्वास जताते हुए दूसरी बार व्यापार मंडल का प्रधान चुना है। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर, व्यापार मंडल हमीरपुर के महासचिव राजेंद्र सोनी ने अहम भूमिका निभाई। सन्नी शर्मा को सर्वसहमति से प्रधान चुना गया। चुनावों में लगभग 150 व्यापारियों ने भाग लिया। इसमें सुमित ठाकुर ने सन्नी शर्मा को एक सप्ताह के भीतर व्यापार मंडल कमेटी का गठन करने का आह्वान किया जिसमें व्यापारियों के विभिन्न भागों से एक-एक सदस्य लिया जाए। व्यापारियों की जो भी समस्या होगी उसका सभी के सहयोग से समाधान किया जाएगा। इस मौके पर हिमाचल व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सुशील शर्मा, अनिल कानगो, संजय धीमान, अनिल धीमान, जगदीश भाटिया, पवन कुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार, संजीव भाटिया, अशोक सोनी आदि व्यापारियों ने भाग लिया।