हिमाचल प्रदेश सर्व टीजीटी महासंघ का महासम्मेलन शुक्रवार को भोटा में आयोजित किया गया। इसमें लगभग 600 से अधिक प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यकारिणी के गठन में मंडी से सुनील ठाकुर को सर्व सहमति से प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया, वरिष्ठ उप प्रधान राजीव सेरिया कांगड़ा से, राकेश धीमान ऊना, बीरी सिंह कुल्लू, राकेश धीमान ऊना, यशपाल बिलासपुर व प्रमिला ठाकुर मंडी, सह सचिव के लिए मनु देव शर्मा हमीरपुर से, रमन कांत सिंह कांगड़ा से, मोहिंद्र सिरमौर, कमलेश लाहौल स्पीति, दर्शन सिंह ऊना, कोषाध्यक्ष संजय कुमार हमीरपुर, प्रेस सचिव विनोद राजपूत चंबा, अविनाश सैनी मंडी व अनिल कुमार मंडी को चुना गया। संघ के मुख्य संरक्षक का दायित्व मंडी से योगेश शर्मा को दिया गया।हमीरपुर से सुनील शर्मा को सर्व सहमति से महासचिव चुना गया। महासंघ ने कहा कि टीजीटी अध्यापकों की न्यूनतम बेसिक पे पंजाब के छठे वेतनमान आयोग के अनुरूप 45400 निर्धारित कर उसे शीघ्र लागू करने, 3 जनवरी 2022 के बाद नियुक्त टीजीटी साथियों को पंजाब की तर्ज पर 44900 कार इनिशियल स्टार्ट देने, टीजीटी संवर्ग के लिए 4-9-14 एसीपी व्यवस्था को पुनः बहाल करने, 2024 में अनुबंध पर लगाए गए सभी टीजीटी को पूर्व की व्यवस्था अनुसार साल में दो बार साल में दो बार सितंबर तथा मार्च में नियमित करने आदि मांगों प्रमुखता से उठाया जाएगा।