फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सुनील शर्मा बिट्टू बोले- पीएम घोषित 1500 करोड़ की मदद को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

अभी तक पीएम की ओर से घोषित 1500 करोड़ की मदद को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार से इस विषय पर कोई पत्र नहीं मिला है। यह स्कीम आधारित फंड नहीं है। राज्य सरकार ने आपदा को लेकर विशेष पैकेज मांगा है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर मुख्यालय में आयोजित विकास पर चर्चा कार्यक्रम के बाद सांसद अनुराग ठाकुर के बयान पर जवाब दिया है। सांसद अनुराग ठाकुर के प्रदेश सरकार की ओर से प्रभावितों को तिरपाल तक उपलब्ध न करवाने के बयानों पर कहा कि सांसद की बयान हैरान करने वाला है। हमीरपुर की जनता ने उन्हें चुना है लेकिन वह केवल मात्र आकलन करने में लगे हुए है। प्रदेश को आपदा का पैसा न मिलने के बाद भी प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों की मदद कर रही है। सांसद ने आज तक हमीरपुर के विकास कार्य पर कुछ नही बोला है। सांसद अनुराग ठाकुर को चाहिए कि हिमाचल को विशेष पैकेज दिलाने के लिए पीएम के समक्ष प्रदेश का पक्ष रखें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के द्वारा दी गई जिम्मेदारी के तहत विकास पर चर्चा करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया है और इस दौरान कहां कहा पर काम हुए है तो किस तरह से विकास करना है। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं की बातों को सुनकर जिले में विकास कार्य करने के लिए काम किया जाएगा। सुनील शर्मा ने कहा कि जब से सरकार बनी है वह आपदा से जूझ रही है और लोकसभा के सांसद के द्वारा केाई भी मदद नही मिल रही है तो लोगों तक मदद तक पहुंचाने के लिए भी केन्द्र सरकार काम नही कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें