फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सुभाष ढटवालिया बोले- मुख्यमंत्री बड़सर दौरे के दौरान देंगे 260 करोड़ रुपये की सौगात

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के संभावित दौरे के दौरान बड़सर क्षेत्र को नई सौगातें मिल सकती हैं। शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री 260 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स समर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि इनमें मुख्यत मिनी सचिवालय बड़सर का उद्घाटन, भोटा बस अड्डे का शिलान्यास, बड़सर को भी एक नया बस अड्डा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं, जिनमें ऊर्जा प्रबंधन के लिए 200 करोड़ रुपये की लागत से एकल ट्रेडिंग डेस्क स्थापित करना भी शामिल है। इस मौके पर पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा, हिमुडा डायरेक्टर इंजीनियर राजेश बन्याल, रुबल ठाकुर, कमल पठानिया, विशाल राणा, नरेश लखनपाल, विपिन ढटवालिया, कृष्ण चौधरी, डैनी जसवाल और निक्का राम भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें