राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में भारतीय भाषा समर शिविर का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न भाषाई-क्षेत्रों से जुड़े पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने घर पर बनाए गए विविध स्वादिष्ट व्यंजन स्कूल में लाकर उन्हें सुंदरता से टेबल पर सजाया। इस गतिविधि का उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों को भारत की विविध भाषाओं और संस्कृतियों से जोड़ना था, बल्कि उनमें रचनात्मकता, सहभागिता और सांस्कृतिक जागरुकता को भी प्रोत्साहित करना था। स्कूल के उपप्रधानाचार्य सुरजीत शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। इसमें अदिति शर्मा, श्रुति शर्मा, अदिति, दिव्यांश आदि विद्यार्थियों ने भाग लिया।