हमीरपुर। पीएमश्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर से पास आउट छात्र ईशान शर्मा ने नीट (यूजी) 2026 में 569 अंक प्राप्त किए हैं। सोमवार को छात्र ईशान शर्मा का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्कूल के समस्त स्टाफ व पूर्व प्रिंसिपल मुश्ताक मोहम्मद ने छात्र का हार पहनाया। ईशान के शिक्षकों ने भी उन्हें हार पहनाकर व मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। इसके अलावा छात्र के माता-पिता को भी स्कूल स्टाफ ने सम्मानित किया।