हमीरपुर। सोनम वांगचुक को जबरन उठाने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धौलासिद्ध में सीटू के बैनर तले मजदूरों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू के जिला सचिव जोगिंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, रंजन शर्मा और नवीन कुमार ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर आघात बताया तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई।