फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: मेडिकल कॉलेज में बलगम संग्रह केंद्र की सुविधा शुरू

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मरीजों को बलगम संग्रह केंद्र की सुविधा मिली है। इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिली है। अब उन्हें बलगम का सेंपल एकत्रित करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना 1000-1500 के करीब ओपीडी होती है। यहां पर विभिन्न प्रकार के टेस्ट मरीजों के किए जाते हैं। अब तक मरीजों को खुले में, शौचालय व अन्य असुविधाजनक स्थानों पर बलगम का सैंपल लेकर जांच के लिए देना पड़ता था। इससे उन्हें परेशानी के साथ-साथ असहजता भी महसूस होती थी। कई बार लोग खुले में झिझक के कारण सैंपल देने से बचते थे। अन्य लोगों को संक्रमण होने का खतरा बना रहता था। नए बलगम संग्रह केंद्र में मरीज साफ-सुथरे, सुरक्षित और गोपनीय वातावरण में सैंपल एकत्रित कर जांच को दे पाएंगे। इससे न केवल मरीजों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि टीबी सहित बीमारियों की समय पर पहचान और इलाज में भी मदद मिलेगी। संक्रमण का खतरा भी कम होगा। मेडिकल कॉलेज में बलगम संग्रह केंद्र की सुविधा दी गई है। मरीज आसानी से बलगम का सैंपल एकत्रित कर जांच को दे रहे हैं।-डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें