फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: चंदन चोरी मामलों की जांच को एसआईटी गठित, अब विशेष जांच टीम करेगी मामले की जांच

नगर निगम हमीरपुर के वार्डों से सामने आए चंदन चोरी के मामलों की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। पुलिस की एक विशेष टीम मामले की जांच करेगी। चंदन चोरी के मामलों में हुई वृद्धि के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं हैरानी इस बात की है कि चंदन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अभी तक पुलिस पकड़ से बाहर हैं, हालांकि नगर निगम में अभी तक चंदन चोरी के तीन मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से भी चंदन चोरी के मामले पहले से सामने आते रहे हैं। नगर निगम के हीरानगर में पहला सामने आया था। उसके बाद एनआईटी परिसर में चंदन के पेड़ों को काटा गया। अब नगर निगम के वार्ड नंबर दस में करीब 25 साल पूराना चंदन का पेड़ आधी रात को काटा गया। चंदन का मुख्य महंगा हिस्सा चोर उठाकर ले गए जबकि बालन वाली लकड़ी को मौके पर ही छोड़ गए। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द चंदन चोर गिरफ्त में होंगे। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने बताया कि नगर निगम के अधिकार क्षेत्र तथा ग्रामीण इलाके से चंदन चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि चंदन चोरी के मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस की एक टीम भी गठित की गई है। बहुत जल्द चोर पुलिस गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें