फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सब्जी मंडी के समीप सीवरेज चेंबर लीक, मुंह ढककर निकलने को मजबूर लोग

हमीरपुर शहर की सब्जी मंडी के समीप स्थित सीवरेज चेंबर लीक हो गया। सीवरेज चैंबर से लगातार गंदा पानी और दुर्गंध निकलने के कारण स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों को इस मार्ग से गुजरते समय मुंह ढककर निकलना पड़ रहा है। दुर्गंध के कारण ग्राहक दुकानों पर नहीं रूक रहे हैं। दुकानदारों का काम प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों ने बताया कि दो दिन से समस्या बनी है। जब वाहन यहां से गुजर रहे हैं तो गंदे पानी के छींटे सामान पर गिर रहे हैं। ग्राहक दुकान के सामने कुछ देर भी खड़े नहीं हो पा रहे हैं, जिससे बिक्री पर सीधा असर पड़ रहा है। राहगीरों ने बताया कि बाजार के बीचों-बीच इस तरह की स्थिति स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है। विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों को अधिक प्रभावित हो रहे हैं। जल शक्ति विभाग से आग्रह है कि सीवरेज चेंबर की मरम्मत कर समस्या का स्थाई समाधान किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें