फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बिना वैकल्पिक सड़क के पुल तोड़ने पर स्कूली बच्चों-अभिभावकों ने किया विरोध

बस्सी से तताहर सड़क पर डली में सीर खड्ड पर बनने वाले नए पुल के निर्माण से पहले वैकल्पिक सड़क नहीं बनाई गई। इस कारण स्कूली बच्चों, अभिभावकों, अध्यापकों, स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। सड़क पर बैठकर जेबीसी मशीन को पुल तोड़ने से रोका गया। डली में ठेकेदार ने नए पुल के निर्माण के लिए जैसे ही पुराने पुल को तोड़ना शुरू किया तो वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कत हो गई। इसी समस्या के कारण डली के साथ लगते सरकाघाट पब्लिक स्कूल के बच्चों-अध्यापकों और अभिभावक ने पुल के पास पहुंच कर लोक निर्माण विभाग व ठेकेदार के विरुद्ध नारेबाजी की। सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक करीब दो घंटे तक विरोध पर बच्चों ने जेसीबी मशीन के आगे बैठक कर पुल को गिराने से रोका। हालांकि समस्या के बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया था। दोपहर डेढ़ बजे लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज, सहायक अभियंता राजेश कुमार, भरेड़ी अनुभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार व अन्य कर्मचारी विरोध स्थल पर पहुंचे। बातचीत करके समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। सीर खड्ड के वैकल्पिक सड़क के लिए भूमि मालिक द्वारा भूमि न देने का समस्या की वजह से सड़क नहीं बन पाई पा रही थी। लेकिन ठेकेदार और भूमि मालिकों के बीच बातचीत होने के कारण समस्या का समाधान हो गया। वैकल्पिक सड़क के बनाने का कार्य शुरू हो गया है। सरकाघाट पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र ने बताया कि विकास कार्यों का कोई विरोध नहीं हैं लेकिन वैकल्पिक सड़क से पुल को तोड़ने से बेहद दिक्कत होगी। एक से तीन किलोमीटर की दूरी के स्थान पर बच्चों व लोगों को करीब 15 किलोमीटर रास्ता तय करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग उपमंडल भोरंज के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि समस्या का समाधान कर दिया गया है। वैकल्पिक मार्ग के निर्माण करने वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी है और पुल को गिराने का कार्य शुरू हो गया है। विकास कार्यों के लिए लोगों को सहयोग करना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें