फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: जलस्तर बढ़ने से हथोल स्कूल में तबाही, चाहरदीवारी और खेल मैदान भी बहा

हमीरपुर जिले में मंगलवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण हथोल स्कूल के पास खड्ड का जलस्तर बढ़ गया। तेज बहाव के चलते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हथोल के मुख्य गेट तक पहुंचने वाला रास्ता, चाहरदीवारी का एक हिस्सा और खेल मैदान का बड़ा भाग, परिसर में लगाए गए 10 पेड़ व केचुआ खाद का शेड भी पानी में बह गया। इससे स्कूल परिसर को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बुधवार सुबह 8:30 के करीब जब विद्यार्थी स्कूल पहुंचे तो उन्हें एसडीएम की ओर से घोषित छुट्टी की सूचना मिली। इसके बाद अध्यापकों ने विद्यार्थियों को स्कूल के पिछले रास्ते से सुरक्षित उनके घरों तक भेजा। स्कूल भवन खड्ड से महज करीब 10 मीटर की दूरी पर बना है। बारिश के दौरान खड्ड में पानी बढ़ने से स्कूल परिसर के लिए खतरा और बढ़ गया है, लेकिन प्रशासन की ओर से स्टाफ की छुट्टी को लेकर कोई भी निर्देश नहीं हैं। स्कूलों में घोषित अवकाश के लिए भी स्टाफ को तीन बजे तक स्कूलों में हाजिरी लगाने के निर्देश है। एसडीएम के निर्देशों पर स्कूल में आए विद्यार्थियों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है,स्टाफ के अवकाश को लेकर कोई भी निर्देश नहीं आए हैं। बारिश से स्कूल में लाखों का नुकसान हुआ है।-राज कुमार, प्रधानाचार्य, हथोल स्कूल।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें