फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राजेंद्र राणा बोले- रोजगार दे नहीं सकते तो उजाड़ने का काम भी ना करें विधायक सुजानपुर

अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Jun 2025 05:39 PM IST

विधायक सुजानपुर अगर शहर के लोगों को रोजगार दे नहीं सकते हैं तो जो लोग रोजगार अपना रेहड़ी फड़ी इत्यादि लगाकर गुजारा कर रहे हैं उन्हें उजाड़ने का काम भी ना किया जाए अन्यथा इस बात के विधायक सुजानपुर को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह बात पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजेंद्र राणा ने कही है। बताते चलें कि रेहड़ी फड़ी यूनियन के कुछ लोग पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजेंद्र राणा से मिले थे और आप बीती सुनाई थी। इसके साथ-साथ कुछ दुकानदार जिनके हाल ही में नगर परिषद ने चालान किया और उनसे 500, 500 रुपया जुर्माना राशि वसूली उन्होंने भी अपना दुखड़ा पूर्व विधायक को सुनाया है। तमाम लोगों ने कहा कि नगर परिषद केवल बस स्टैंड पर आकर अतिक्रमण हटाने का काम करती है यहां का अतिक्रमण उन्हें दिखाई देता है जबकि शहर के चारों तरफ जो अतिक्रमण हुआ है और वहां पर उनका कोई बस नहीं चलता। दुकानदारों ने यह भी कहा कि वह प्रतिदिन कुछ एक समान दुकान के बाहर लगाते हैं लेकिन जब शाम को दुकान बंद करते हैं तो तमाम दुकानदारी समेट कर दुकान के भीतर रख लेते हैं प्रतिदिन सामान बाहर रखना और उसे शाम को उठा लेना अतिक्रमण के दायरे में नहीं आता है। अतिक्रमण के दायरे में केवल वह चीज आती है जहां लोगों ने पक्के स्थान बना लिए हैं। ऐसे में नगर परिषद जिन लोगों ने इस तरह के पक्के स्थान बनाए हैं उन पर कार्रवाई नहीं करती है। पूर्व विधायक ने कहा कि अधिकतर रेहड़ी फड़ी धारक न्यायालय की शरण में गए हैं और उन्हें स्टेय भी मिला है, लेकिन नगर परिषद छोटे दुकानदारों को तंग करने का काम कर रही है और स्थानीय विधायक के इशारे पर तमाम चीज हो रही हैं विधायक सुजानपुर लोगों को रोजगार देने का काम करें उन्हें बसानेका काम करें ना कि उजाड़ने का काम करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें